सिविल अस्पताल से एमएलए ने किया औचक निरीक्षण, एक्सपायरी दवाएं मिली

समराला (पंजाब)। सिविल अस्पताल से एमएलए ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें लाखों रुपये कीमत की एक्सपायरी दवाएं मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई।

यह है मामला

विधायक जगतार सिंह दयालपुरा ने शिकायत मिलने पर सिविल अस्पताल में अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने दवाओं का स्टोर खोलने के लिए कहा तो संबंधित इंचार्ज बहानेबाजी करने लगा। विधायक की सख्ती पर स्टोर का ताला खुलवाया गया। मौके पर स्टोर में अनुपयोगी दवाएं बेतरतीब पड़ी मिली।

इस पर विधायक जगतार सिंह ने कर्मखरियों को डांटा और कहा कि सरकार लोगों को मुफ्त इलाज उपलब्ध कराने के प्रयास कर रही है, जबकि अस्पताल के स्टोर में अनुपयोगी और एक्सपायरी दवाएं पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि लाखों रुपये की कीमती दवाएं अस्पताल के स्टाफ की लापरवाही के कारण बेकार हो गई हैं। इस मौके पर डॉ. तारिकजोत सिंह, एसएमओ समराला को भी बुलाया गया।

पूछताछ में सामने आया कि स्टाफ की कमी के कारण स्टोर की देखभाल सही तरीके से नहीं की जा सकी। जिन कर्मचारियों को इस काम के लिए अस्पताल में तैनात किया था, विभाग ने उनकी ड्यूटी कहीं और लगा दी है। सीएमओ ने कहा कि इस लापरवाही की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है। जिम्मेदार कर्मचारी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 10 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 18 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक