नकली खून बेचने के मामले का भंडाफोड़, एफआईआर दर्ज

हरदोई (उत्तर प्रदेश)। नकली खून बेचने के खेल का भंडाफोड़ हुआ है। हरदोई के मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती एक मरीज को जब एक यूनिट खून की जरूरत पड़ी, तो उसके रिश्तेदारों ने एक नर्सिंग होम से 7 हजार रुपये में खून की व्यवस्था की।

रात का समय होने से डॉक्टरों ने खून चढ़ाने से मना कर दिया और उसे ब्लड बैंक में जमा करने की सलाह दी। अगले दिन जब मरीज के परिजन ब्लड बैंक से खून लेने पहुंचे, तो कर्मचारियों ने देखा कि खून पर लगी पर्ची फर्जी थी। उसमें हीमोग्लोबिन की मात्रा बेहद कम थी। ब्लड बैंक ने तुरंत इस मामले को संज्ञान में लिया और मरीज को एक यूनिट असली खून प्रदान किया गया।

नकली खून

यह मामला कोतवाली देहात इलाके के बाहर गांव के कृष्ण मुरारी का है। वह इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। उनके रिश्तेदार कौशल किशोर मिश्रा ने बताया कि खून की कमी के चलते वह जगह-जगह भटक रहे थे। इस दौरान एक व्यक्ति ने उन्हें 7 हजार रुपये लेकर खून देने की पेशकश की, लेकिन वह खून नकली मिला।

ब्लड बैंक के प्रभारी डॉक्टर पवन कुमार ने बताया कि खून की जांच के दौरान उसमें गड़बड़ी पाई गई। सीएमएस डॉक्टर जेके वर्मा ने कहा कि एफआईआर दर्ज करवाई जा रही है। इस गोरखधंधे में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

पालनपुर, राजकोट (गुजरात)। कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी गई है। बनासकांठा पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप ने यह सफलता पाई। टीम ने पालनपुर-अंबाजी हाईवे पर एक ईको कार…

नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

सहारनपुर (यूपी)। नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी गई है। एसटीएफ मेरठ यूनिट ने सहारनपुर में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा। टीम ने मौके से एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 1 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 1 views
नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 3 views
फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 2 views
लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 5 views
मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 14 views
एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली