ठाणे (महाराष्ट्र)। नकली दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने 2.84 लाख रुपये मूल्य की विभिन्न दवाएं जब्त की हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है।

यह है मामला

एक दवा कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने वागले एस्टेट इलाके में मुंबई निवासी एक व्यक्ति को पकड़ा। आरोपी ने नकली दवाओं का निर्माण और भंडारण किया था। इसमें लखनऊ की एक दवा कंपनी से जुड़े व्यक्ति का साथ भी लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से नकली दवाओं की खेप बरामद की। इनमें शामिल कई नकली दवाओं को नामी दवा कंपनियों के उत्पाद के रूप में दिखाया था। आरोपियों के पास दवाओं के निर्माण या बिक्री का वैध लाइसेंस नहीं था। वे इस स्टॉक को एक अनधिकृत खरीदार को बेचने की कोशिश कर रहे थे। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।