उधम सिंह नगर। नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। मिलावटी आयुर्वेदिक और एलोपैथिक दवाए मिली हैं। जिला प्रशासन ने नकली और मिलावटी दवाओं के खिलाफ कार्रवाई की है। दिनेशपुर क्षेत्र में संचालित एक फैक्ट्री को पकड़ा गया है। भारी मात्रा में मिलावटी आयुर्वेदिक औषधियां, एलोपैथिक दवाएं और हिरण के कटे सींग बरामद किए हैं। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया गया है।

यह है मामला

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी की टीम ने दिनेशपुर में छापेमारी की। फैक्ट्री परिसर से 7.5 कुंतल लगभग 70 हजार रुपये मूल्य की एलोपैथिक दवाएं मिलीं।

पता चला कि एलोपैथिक दवाओं को आयुर्वेदिक में मिलाकर नकली मधुमेह की दवाएं तैयार की जा रही थीं। यह आमजन के स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ था। दवाओं के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए थे। रिपोर्ट में मिलावट की पुष्टि होने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान फैक्ट्री परिसर से हिरण के सात कटे हुए सींग भी बरामद हुए। इस संबंध में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत अलग से कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।