सेक्सोलॉजिस्ट क्लीनिक पर रेड कर नकली दवाइयां पकड़ी

लखनऊ (उप्र)। सेक्सोलॉजिस्ट क्लीनिक पर रेड कर नकली दवाइयां पकड़ी गई हैं। यौन समस्याओं के इलाज के नाम पर यहां मरीजों से ठगी की जा रही थी। ड्रग्स विभाग की जांच में पाया गया कि इन दवाओं के सेवन से लोगों को गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। यह मिलावटी दवाइयां आयुर्वेद बताकर बेची जा रही थीं.

यह है मामला

औषधि विभाग को काफी समय से यौन समस्याओं के इलाज के नाम पर ठगी की शिकायतें मिल रही थीं। इसके चलते ड्रग्स विभाग की टीम ने लखनऊ के पांच सेक्सोलॉजिस्ट क्लीनिक पर छापेमारी की। इनमें डॉ. एसके जैन, डॉ. एके जैन, डॉ. पीके जैन, राणा डिस्पेंसरी और डॉ. ताज क्लीनिक शामिल हैं। विभाग की टीम ने छापेमारी में पाया कि इन क्लीनिकों में मिलावटी स्टेरॉयड युक्त दवाएं मरीजों को दी जा रही थीं।

अधिकारियों के मुताबिक इन क्लीनिकों से 10 संदिग्ध दवाओं के सैंपल जांच के लिए मेरठ लैब भेजे गए थे। जांच में इन दवाओं में स्टेरॉयड पाया गया। इन मिलावटी दवाओं को बिना किसी वैज्ञानकि प्रमाण के ही लोगों को बेचा जा रहा था। यौन शक्ति बढ़ाने को लेकर लोगों से ठगी भी की जा रही थी।

बताया गया कि जब ड्रग्स विभाग की टीम इन क्लीनिकों पर छापेमारी करने पहुंची तो उसे अंदर घुसने नहीं दिया गया। जब टीम अंदर घुसी तो कर्मचारियों ने धक्कामुक्की भी की। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Related Posts

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

रायबरेली (यूपी)। मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल फेल मिले हैं। संबंधित कंपनियों पर कार्रवाई की तैयारी हो रही है। दवाओं की गुणवत्ता को लेकर औषधि प्रशासन ने सख्ती बढ़ा…

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

नई दिल्ली। भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। अमेरिका और यूरोप के दवा नियामकों ने छह दवा फैक्टरियों में गंभीर गुणवत्ता संबंधी खामियां उजागर की हैं। वहीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 1 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 1 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 10 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 11 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 15 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 14 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त