मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर नकली दवाएं सीज की

बदायूं (उप्र)। मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर नकली दवाएं सीज की गई हैं। आगरा से बदायूं में नकली दवाओं की सप्लाई की गई थी। इन नकली दवाओं के सैंपल फेल हो चुके थे। ड्रग विभाग ने दहगवां के सौरभ मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर नकली दवाएं सीज कीं। चार सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

यह है मामला

डीएम के आदेश पर ड्रग विभाग की मंडलीय टीम ने दहगवां के सौरभ मेडिकल स्टोर पर रेड कर दवाएं सीज कर दीं। चार सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। आगरा की फव्वारा बाजार स्थित बंसल मेडिकल एजेंसी पर 22 अगस्त को एसटीएफ व औषधि विभाग की टीम ने छापा मारा था। उसमें नकली दवा ऐसी जिनका सैंपल फेल था, वह पकड़ी गईं हैं। इसी आधार पर बरेली-बदायूं में सप्लाई के तार खोजते हुए टीम ने दहगवां में छापा मारा।

मेडिकल स्टोर संचालक सौरभ गुप्ता ने होलसेल का लाइसेंस दिखाया। ड्रग टीम ने दवाओं के बिल मांगे और स्टाक चेक किया। इस दौरान टीम को मेडिकल स्टोर से आगरा की बंसल एजेंसी कंपनी की इलेगिरा की दवाएं मिली हैं। यह दवाएं आगरा की बंसल एजेंसी पर फेल सैंपल वालीं थीं और बदायूं को सप्लाई की गई थीं। टीम ने यहां फेल दवाओं के बैच नंबर को चेक किया।

काफी दवाएं बिक चुकी थीं। करीब 4139 रुपये की दवाएं सीज कर दी गईं। यहां दूसरे बैच की दवाइयां भी मिली हैं। वहीं टीम ने अपनी रिपोर्ट मंडलीय अधिकारियों व डीएम-एडीएम को दी है। टीम ने दहगवां में छापामारी की तो सौरभ गुप्ता के मेडिकल स्टोर से दवा पकड़ी गई। दवा को सीज कर दिया है और अन्य चार दवाओं के सैंपल प्रयोगशाला भेजे हैं।

Related Posts

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 11 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 11 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 11 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 13 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 13 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 17 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए