नकली दवा मामले में 71 करोड़ की मेडिसिन जब्त

आगरा (उप्र)। नकली दवा मामले में 71 करोड़ की मेडिसिन जब्त की गई हैं। संबंधित कंपनी को नोटिस भेजा गया है। सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने यह जानकारी दी। हे मां मेडिको, बंसल मेडिकल एजेंसी, एमएसवी मेडी पॉइंट, राधे मेडिकल एजेंसी और ताज मेडिको ने पुडुचेरी के मीनाक्षी फार्मा से नकली दवाएं खरीदी थी। इस पर करीब 71 करोड़ रुपये की दवाएं सीज की थीं।

सीबीसीआईडी ने पुडुचेरी में नकली दवा बनाने वाली तीन फैक्टरी पकड़ी थीं। इसमें 30 करोड़ से अधिक की दवाएं और कच्चा माल मिला था। यहां 20 करोड़ रुपये की एडवांस मशीन भी जब्त की थी। इससे नामी कंपनियों के नाम से नकली दवाएं बनाकर पैकिंग की जाती थीं। जांच तेज होने पर आगरा पुलिस मीनाक्षी फार्मा के मालिक एके राणा को पुडुचेरी से गिरफ्तार कर लाई। पुलिस अपने स्तर से इसकी जांच कर रही है।

औषधि विभाग भी आरोपी को कोर्ट के जरिये नोटिस देने की तैयारी कर रहा है। पूछा जाएगा कि इन पांच फर्म को नामी कंपनियों की दवाओं की बिक्री की थी या नहीं। बिल से भुगतान किए थे या नहीं। दवा बनाने का लाइसेंस था कि नहीं। ऐसे तमाम प्रश्नों के जरिये जवाब मांगा जाएगा। पांच दवा कंपनियों को भी नोटिस दिया गया है।

भिवाड़ी में गुजरात एटीएस ने अवैध रूप से अल्प्राजोलम दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा है। ये दवा नींद के लिए उपयोग की जाती है। नशे के लिए इसकी कालाबाजारी होती है। इसमें एक आरोपी अंशुल आगरा का रहने वाला बताया था। इसके नाम से फर्म की जांच कराई जा रही है।

Related Posts

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 34 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन