नकली फूड सप्लीमेंट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 3 अरेस्ट

नोएडा। नकली फूड सप्लीमेंट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है। मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और 50 लाख का माल भी जब्त किया गया है। यह कार्रवाई गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस की सेंट्रल नोएडा जोन पुलिस ने की। कई महीनों से यह कंपनी फर्जी तरीके से चलाई जा रही थी।

पुलिस गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान साहिल यादव (मालिक) निवासी इंदिरापुरम, गाजियाबाद, हर्ष अग्रवाल (मालिक) निवासी इंदिरापुरम, गाजियाबाद और अमित चौबे (मैनेजर) निवासी साहिबाबाद, गाजियाबाद के रूप में हुई है।

यह है मामला

थाना सेक्टर-63 पुलिस और खाद्य सुरक्षा टीम ने संयुक्त कार्रवाई में नकली प्रोटीन (फूड सप्लीमेंट) बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। इस प्रोटीन को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से सप्लाई करने वाले तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने लाखों रुपये मूल्य के प्रोटीन के 33 डिब्बे, 2050 कैप्सूल के छोटे डिब्बे, 5500 खाली डिब्बे, 10 पैकेट नकली रैपर, 10 बोरी पाउडर, एक पैकिंग मशीन, एक प्रिंटिंग मशीन, और तीन मोहरें बरामद की हैं।

बरामद माल की कीमत करीब 50 लाख रूपये की बताई जा रही है। आरोपियों पर एनसीआर क्षेत्र में नकली प्रोटीन सप्लाई करने का आरोप है। ये लोग जिम जाने वाले लडक़ों को झांसे में लेकर 5 से 7 हजार रुपये में प्रोटीन का डिब्बा बेचते थे। अब तक सैकड़ों डिब्बे सेल कर चुके हैं। पुलिस ने शिकायत के बाद इनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था, जिसमें प्रोटीन नकली निकली।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा जोन शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया किआरोपियों से पूछताछ की गयी तो बताया गया कि फर्जी फूड सप्लीमेन्ट का कच्चा माल जगह-जगह से बहुत सस्ते दामों में खरीदते हैं। फिर उस माल से कम कीमत में फर्जी फूड सप्लीमेन्ट का डिब्बा तैयार कर अपनी कम्पनी का रैपर लगाते थे। उसे असली बताकर प्रति डिब्बे पर 4 से 5 गुना तक कीमत लेकर तैयार कर माल की सप्लाई नोएडा, दिल्ली, हरियाणा की जिम और दुकानों में करते थे।

Related Posts

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 1 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 2 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 1 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 3 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 2 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 26 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन