हॉस्पिटल के संचालक पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

अमरोहा। हॉस्पिटल के संचालक पर धोखाधड़ी का केस दर्ज होने का मामला सामने आया है। एक ही महिला के आने का दो अलग-अलग समय अंकित कर प्रमाणपत्र जारी करने के मामले में स्टार हॉस्पिटल के संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। ये कार्रवाई महिला आयोग के हस्तक्षेप के बाद हुई है। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग ने हॉस्पिटल का रजिसट्रेशन कैंसिल कर दिया था।

यह है मामला

सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मुरादाबाद जिले के कटघर थाना क्षेत्र के भैंसिया मिलक निवासी पूनम की शादी संभल जिले के एचौड़ा कम्बोह क्षेत्र में हुई थी। ससुराल वालों से विवाद के चलते पूनम की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। परिजन पूनम को फतेहपुर अब्बू जोया संभल रोड स्थित स्टार हॉस्पिटल में लेकर पहुंचे थे, जहां से डॉक्टर ने पूनम को रेफर कर दिया था। लेकिन, जब परिजन पूनम को लेकर दूसरे निजी अस्पताल में पहुंचे तो वहां उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन मुरादाबाद लेकर पहुंचे, यहां भी मृत घोषित कर दिया गया था।

मामले में पूनम के पिता ने ससुराल वालों के खिलाफ एचौड़ा कम्बोह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच करने स्टार हॉस्पिटल पहुंची तो अस्पताल के मालिक डॉ. मोहम्मद रजा ने विवेचक को दो प्रमाणपत्र बना कर दे दिए। दोनों प्रमाणपत्र में पूनम के हॉस्पिटल आने का समय अलग-अलग दर्शाया गया।

एक प्रमाणपत्र में सुबह 3:40 पर पूनम को अस्पताल में लाना दिखाया गया, जबकि दूसरे में 4:44 मिनट पर। मामले में पूनम के मायके वाले महिला आयोग पहुंच गए। महिला आयोग ने एक ही व्यक्ति के दो अलग-अलग समय अंकित कर प्रमाणपत्र जारी करने के मामले में स्टार हॉस्पिटल को दोषी पाया।

महिला आयोग के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने स्टार हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन कैंसिल कर दिया था। लेकिन, यह मामला तूल पकड़ता रहा। मामले में महिला आयोग के पत्र को संज्ञान में लेते हुए एडीएम ने सीएमओ को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिसे संज्ञान में लेकर नोडल अधिकारी डॉ. शरद कुमार ने डिडौली कोतवाली में एक ही व्यक्ति के दो अलग-अलग समय अंकित कर प्रमाणपत्र जारी करने के आरोप में स्टार हॉस्पिटल के मालिक डॉ. मोहम्मद रजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की थी।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 11 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 13 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 23 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई