GST इफेक्ट : मैनुअल इंडेंट पर खरीदी जाएंगी दवाइयां

गोरखपुर: जीएसटी नंबर के बिना अब दवाओं की खरीद में परेशानी नहीं आएगी। जिला अस्पताल में शासन ने नया फार्मूला लागू कर शीघ्र दवाओं का संकट दूर करने का दावा किया है। प्रमुख सचिव प्रशांत त्रिवेदी के मुताबिक, जिला अस्पताल प्रशासन को मैनुअल इंडेंट पर दवा खरीदने की अनुमति दी है। अस्पताल के एसआईसी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि अनुमति मिलते ही फर्मों को इंडेंट भेजने के साथ ही जल्द दवाओं की सप्लाई भेजने को कह दिया गया है।

दरअसल, एक जुलाई को जीएसटी लागू होने के बाद से जिला अस्पताल में दवाओं की खरीद को लेकर भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जरूरी दवाओं की खरीद भी नहीं हो पा रही थी। कुछ ऐसी ही समस्या महिला अस्पताल एवं सीएमओ ड्रग स्टोर में भी देखने को मिल रही थी। दवाओं के संकट की मार मरीजों को बेहाल कर रही थी। शासन को लगातार इस बारे अवगत कराया जा रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रमुख सचिव स्वास्थ्य प्रशांत त्रिवेदी ने मैनुअल इंडेंट पर दवाओं की खरीद करने फार्मूला निकाला। साथ ही निर्देश दिए कि जीएसटी नंबर जारी होने के बाद खरीद का पूरा ब्यौरा ऑनलाइन दर्ज करें। अब अन्य राज्यों की दवा कंपनियों को जिला अस्पताल इंडेंट भेज सकेगा।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 14 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 21 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़