डी फार्मा कोर्स की पूरी काउंसिलिंग प्रक्रिया हाईकोर्ट ने रद्द की

इलाहाबाद (उप्र)। डी फार्मा कोर्स की पूरी काउंसिलिंग प्रक्रिया को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है। हाईकोर्ट ने फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया को कोर्स की मंजूरी के लिए कॉलेजों के लंबित आवेदनों पर दो हफ्ते में आदेश पारित करने का निर्देश दिया।

न्यायमूर्ति पंकज भाटिया ने यह फैसला पांच फार्मेसी कॉलेजों की याचिकाएं मंजूर करके दिया। याची कॉलेजों की ओर से कहा गया कि पीसीआई को कॉलेजों को डी फार्मा कोर्स चलाने की मंजूरी देनी थी। इसके लिए कॉलेजों ने आवेदन किया। इसके बावजूद पीसीआई ने मौजूदा सत्र के लिए उनके आवेदनों पर कोई आदेश पारित नहीं किया। जबकि, मंजूरी मिलने के बाद ही कॉलेज संबद्धता ले सकते हैं।

याचिका में दलील दी गई कि मंजूरी के आवेदन रद्द करने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए। वहीं, दूसरी तरफ काउंसिलिंग प्रक्रिया का कार्यक्रम जारी कर दिया गया। उधर, राज्य सरकार और पीसीआई के अधिवक्ता भी पेश हुए। कोर्ट ने सुनवाई के बाद एक मामले के फैसले का हवाला देकर पूरी काउंसिलिंग प्रक्रिया रद्द कर दी। पीसीआई को कोर्स की मंजूरी के लिए कॉलेजों के लंबित आवेदनों पर दो हफ्ते में आदेश पारित करने का निर्देश दिया है।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 2 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 3 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 3 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 4 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 12 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए