मकान पर रेड कर 13 हजार प्रतिबंधित गोलियां जब्त

डबवाली, सिरसा (हरियाणा)। मकान पर रेड कर 13 हजार प्रतिबंधित गोलियां जब्त करने का मामला सामने आया है। यह कार्रवाई एंटी नारकोटिक्स सेल स्टाफ डबवाली और औषधि नियंत्रक अधिकारी की संयुक्त टीम ने की। टीम ने प्रेम नगर मंडी डबवाली में एक घर पर छापा मारा। इस दौरान घर से नशे में प्रयुक्त होने वाली 13,135 गोलियां व कैप्सूल और 45 शीशी कफ सिरप बरामद की। मौके पर नौकर साहिल मौजूद था, वहीं मालिक गौरव गायब मिला। आरोपी साहिल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर किया गया है।

यह है मामला

एएसआई रणजोध व उनकी टीम मुख्य सिपाही प्रदीप को सूचना मिली थी कि वार्ड 12 निवासी गौरव अपने घर पर प्रतिबंधित दवाएं बेचने का काम करता है। सूचना के आधार पर मौके पर जाकर छापेमारी की गई। इस दौरान नौकर साहिल के पास से नशे के तौर पर प्रयोग में लाए जाने वाले 885 कैप्सूल सिग्मा, 6,000 गोलियां टेम्पेंटाडोल, 6250 जैक्डोल बरामद हुए।

45 शीशियां प्रतिबंधित कफ सिरप कोरेक्स की भी बरामद हुई है। औषधि नियंत्रक अधिकारी सुनील मेहला ने बताया कि जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

फोन पर नौकर को ऑर्डर देता था गौरव

पुलिस के अनुसार दबिश के दौरान मुख्य आरोपी मकान मालिक गौरव अपने घर पर नहीं मिला। उसकी जगह उसका नौकर साहिल दवाइयां बेचने का काम कर रहा था। गौरव फोन पर उसे दवाइयां देने का ऑर्डर देता था और व्यक्ति का नाम बताता था। उसी आधार पर साहिल दवाइयों की सप्लाई करता था। गौरव ने साहिल को दवाइयों की सप्लाई के लिए रखा हुआ था। इस दौरान घर पर गौरव के बुजुर्ग मां बाप भी मिले। उन्होंने बताया कि गौरव बाहर गया हुआ है। पुलिस इस मामले में गौरव की तलाश में जुटी है।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 1 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 2 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 2 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 2 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 2 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 12 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए