शरबत जिहाद को लेकर हाईकोर्ट ने बाबा रामदेव को फटकारा

नई दिल्ली। शरबत जिहाद को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने बाबा रामदेव को फटकार लगाई है। दिल्ली हाईकोर्ट ने रूह अफजा को शरबत जिहाद बताने वाले बाबा रामदेव के खिलाफ कड़ी टिप्पणी की है और कोर्ट की अवमानना का नोटिस जारी किया है।

अदालत ने रूह अफजा से शरबत जिहाद वाली स्वामी रामदेव की टिप्पणी को चुनौती देने वाली याचिका पर अवमानना का नोटिस दिया और कहा कि बाबा रामदेव किसी के नियंत्रण में नहीं हैं। वो अपनी अलग दुनिया में रहते हैं। दिल्ली हाईकोर्ट में जस्टिस अमित बंसल की अदालत ने सुनवाई के दौरान कहा कि बाबा रामदेव प्रथम दृष्टया अदालत के पिछले आदेश की भी अवमानना कर रहे हैं।

गौरतलब है कि अदालत हमदर्द की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। याचिका में बाबा रामदेव की शरबत जिहाद वाली टिप्पणी को चुनौती दी गई है। स्वामी रामदेव के वकील को अदालत ने कहा कि ऐसा लगता है जैसे बाबा रामदेव पर किसी का काबू नहीं है। यह टिप्पणी अदालत ने तब की जब हमदर्द के वकील मुकुल रोहतगी ने अदालत को बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद बाबा रामदेव ने एक नया और उसी अंदाज में वीडियो डाला।

इससे पहले बाबा रामदेव के वकील राजीव नैयर ने हाईकोर्ट को बताया था कि आपत्तिजनक वीडियो हटाए जाएंगे। कोर्ट ने उन्हें यह हलफनामा दायर करने को भी कहा था कि वे भविष्य में ऐसी टिप्पणी नहीं करेंगे। जस्टिस अमित बंसल की बेंच ने कहा था कि रामदेव का बयान अक्षम्य और अदालत की अंतर्रात्मा को झकझोर देने वाला है। कोर्ट ने इसे सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने वाला और नफरत फैलाने वाला माना था।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 15 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 15 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 20 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक