रजिस्ट्रेशन बिना चल रहा अवैध क्लिनिक बीसीएमओ ने सीज किया

बाड़मेर (राजस्थान)। रजिस्ट्रेशन बिना चल रहा अवैध क्लिनिक सीज करने का मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग ने रामसर ब्लॉक में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया है। क्लिनिक का कोई रजिस्ट्रेशन नहीं था। सीएमएचओ की ओर से डेंटल डॉक्टर को पहले भी नोटिस दिए जा चुके थे। ऐसे में बीसीएमओ ने सीज करने की कार्रवाई की।

रामसर ब्लॉक में सहयोग हॉस्पिटल डेंटल क्लिनिक काफी समय से संचालित हो रहा था। राहुल डेंटल डॉक्टर हैं। स्वास्थ्य विभाग की पहले की जांच में क्लिनिक का रजिस्ट्रेशन नहीं पाया गया। इसके बाद विभाग ने कई बार मौखिक रूप से पंजीकरण करवाने के लिए कहा।

सीएमएचओ की ओर से भी नोटिस जारी किए गए थे। सीएमएचओ ने दो दिन के भीतर रजिस्ट्रेशन करवाने के निर्देश दिए थे। रजिस्ट्रेशन नहीं करवाने पर बीसीएमओ की टीम मौके पर पहुंची। रामसर ब्लॉक में बिना लाइसेंस संचालित क्लिनिक को सीज कर दिया गया है। सीएमएचओ डॉ. विष्णुराम विश्नोई ने बताया कि क्लिनिक या अस्पताल चलाने के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी होता है। यदि किसी के पास पंजीकरण नहीं है, तो वह अवैध रूप से क्लिनिक चला रहा है।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 7 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 15 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 20 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 20 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश