नई दिल्ली। नशीली दवा ट्रामाडोल टैबलेट की सप्लाई पकड़ी गई है। यह कार्रवाई केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने की। मौके से 12 करोड़ उच्च क्षमता वाली ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड गोलियों की अवैध निर्यात खेप पकड़ी है। ये गोलियां फाइटर ड्रग के नाम से मशहूर हैं। लगभग 30 मीट्रिक टन की पूरी खेप दिल्ली के गोदाम से जब्त की गई है। बेंगलुरु और कोच्चि के दो आरोपियों समेत तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
यह है मामला
सीबीएन टीमों ने बेंगलुरु, दिल्ली और कोच्चि में ऑपरेशन वज्र चलाया। खेप को गिनी-बिसाऊ को निर्यात के लिए घोषित किया गया था। लेकिन कथित तौर पर इसे अवैध अंतरराष्ट्रीय चैनलों के माध्यम से लीबिया भेजा जाना था। टीम ने खेप को भेजे जाने से पहले ही जब्त कर लिया। अवैध सिंथेटिक ओपिओइड की बड़ी खेप को संघर्ष क्षेत्रों तक पहुंचने से रोका गया। बेंगलुरु और कोच्चि के दो आरोपियों समेत तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।










