दरभंगा (बिहार)। प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी पकड़ी गई है। पुलिस ने 1,970 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। मौके से एक स्कूटी और ईको स्पोर्ट्स कार भी जब्त की है।

वाहन जांच के दौरान एक स्कूटी से 12 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया। इस मामले में सकमा निवासी शानू कुमार की गिरफ्तारी हुई है। रत्नोपट्टी ब्रह्मस्थान के पास झाडिय़ों में छिपाकर रखी गई 94 बोतल कफ सिरप बरामद की। हालांकि इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी। पुलिस तस्करों की पहचान में जुटी है।

वहीं, मशरख बाजार शिवाजीनगर में छापेमारी कर 912 बोतल कफ सिरप जब्त किया। अन्य कार्रवाई में वाहन जांच के दौरान हराही पोखर के पास कार से 952 बोतल कफ सिरप मिला। इस मामले में दिलावरपुर कोरिया टोला निवासी सुनील कुमार दास की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी के नेटवर्क की पहचान करने में जुटी है।