नकली मेहंदी कोन बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़

कोटा (राजस्थान)। नकली मेहंदी कोन बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। औषधि नियंत्रण विभाग ने मेहंदी पाउडर बनाने वाली एक फैक्ट्री पर छापेमारी की। यहां बिना लाइसेंस के मेहंदी पाउडर बनाकर बाजार में बेचा जा रहा था। टीम ने मौके से 10 लीटर प्रतिबंधित केमिकल भी बरामद किया है, जिसका इस्तेमाल मेहंदी पाउडर बनाने में किया जाता था।

यह है मामला

सहायक औषधि नियंत्रक (एडीसी) देवेंद्र गर्ग ने बताया कि शहर के कैथूनीपोल थाने के पीछे मेहंदी कोन बनाने की यूनिट संचालित की जा रही थी। मेहंदी कोन बाजार में सजनी मेहंदी ब्रांड नाम से बेचे जा रहे थे। इस ब्रांड पर सोजत पाली का पता लिखा था, जबकि दूसरे ब्रांड सुनारी मेहंदी कोन पर कोई पता नहीं था। फैक्ट्री मालिक अब्दुल रहीम अंसारी से इस बारे में पूछताछ की गई। पता चला कि यहां बिना लाइसेंस के मेहंदी के कोन बनाए जा रहे थे। फैक्ट्री मालिक तीन साल से यह काम कर रहा था।

टीम ने मौके से दोनों ब्रांड की मेहंदी के सैंपल लिए और उन्हें जांच के लिए भेजा गया है। कॉस्मेटिक एक्ट के तहत मौके से उपकरण, मेहंदी पेस्ट और कच्चा माल जब्त कर लिया है। जब्त सामग्री की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है। फैक्ट्री मालिक मेहंदी पेस्ट बनाने के लिए प्रतिबंधित केमिकल एसिड का इस्तेमाल कर रहा था। इसके इस्तेमाल से रंग तो अच्छा आता है, लेकिन यह केमिकल त्वचा के लिए हानिकारक है। टीम ने मौके से 10 लीटर प्रतिबंधित रसायन जब्त किया है। आरोपी फैक्ट्री मालिक के खिलाफ तीन साल पहले भी कार्रवाई की गई थी।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 2 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 3 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 3 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 2 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 3 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 12 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए