अवैध नशीली दवा सप्लायर गिरोह का भंडाफोड़ कर 6 गिरफ्तार किए

अमृतसर (पंजाब)। अवैध नशीली दवा सप्लायर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ट्रामाडोल गोलियां जब्त की गई हैं। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने कहा कि अमृतसर पुलिस ने ट्रामाडोल आपूर्ति श्रृंखला का पता लगाया। यह अमृतसर में 35 गोलियों की एक छोटी सी बरामदगी से शुरू हुई और उत्तराखंड के हरिद्वार में एक विनिर्माण इकाई तक पहुंची।

डीजीपी ने कहा कि क्रमिक खुलासे और छापों के आधार पर छह गिरफ्तारियां की गईं। इनमें केमिस्ट, वितरक और ल्यूसेंट बायोटेक लिमिटेड के प्लांट हेड शामिल हैं। आगे की जांच जारी है। यह सफलता 35 ट्रामाडोल गोलियों की शुरुआती बरामदगी से हुई। अमृतसर के ए-डिवीजन थाने में दर्ज एक एफआईआर में स्थानीय तस्कर रविंदर सिंह उर्फ निक्का की गिरफ्तारी के बाद इसका पता चला। पुलिस ने महज 15 दिनों के भीतर 74,465 ट्रामाडोल गोलियां, 50 अल्प्राजोलम गोलियां और 325 किलो ट्रामाडोल कच्चा माल बरामद किया।

यादव ने कहा कि छापेमारी कर छह गिरफ्तारियां की गईं। इनमें केमिस्ट, वितरक और ल्यूसेंट बायोटेक लिमिटेड के प्लांट प्रमुख शामिल हैं। गिरफ्तार लोगों की पहचान प्लांट मैनेजर हरि किशोर और मालिक-सह-साझेदार बिक्रम के रूप में हुई है। गिरफ्तार किए अन्य लोगों में मनीष कुमार अरोड़ा, पूरन जाटव और कथुनांगल निवासी मेडिकल स्टोर मालिक कुलविंदर सिंह उर्फ किंदा शामिल हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाली प्रमुख फार्मा इकाइयों को सील कर दिया गया है और रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 7 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 7 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 14 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए