दवा कंपनी में नकली मोंटेक-एलसी टैबलेट बनाने का भंडाफोड़

हैदराबाद (तेलंगाना)। दवा कंपनी में छापेमारी के दौरान नकली मोंटेक-एलसी टैबलेट बनाने का भंडाफोड़ करने में सफलता मिली है। तेलंगाना के ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन (डीसीए) ने यह कार्रवाई की। दो अलग-अलग छापों के दौरान 2 करोड़ रुपये कीमत का स्टॉक जब्त किया गया। पहली छापेमारी संगारेड्डी जिले के बोल्लाराम में अक्रोन फॉर्मूलेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में की गई।

गुप्त जानकारी के आधार पर डीसीए अधिकारियों ने रेड की और पाया कि कंपनी एस्परफ्लेक्स क्रीम, मेदपुरा जिंक ऑक्साइड ऑइंटमेंट और अमोनियम लैक्टेट लोशन और क्रीम सहित कई दवाओं का अवैध उत्पादन कर रही थी। औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत आवश्यक लाइसेंस के बिना निर्मित 2 करोड़ के स्टॉक को जब्त कर लिया गया।

एक अलग ऑपरेशन में, डीसीए अधिकारियों ने हैदराबाद में मलकपेट के संतोषनगर में एक छापे के दौरान मोंटेक-एलसी की नकली टैबलेट जब्त की हैं। इन नकली दवाओं पर सन फार्मा लेबोरेटरीज लिमिटेड का गलत लेबल लगाया गया था। मोंटेक-एलसी टैबलेट के नकली बैच होने की पुष्टि सन फार्मा ने की थी।

Related Posts

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। गुढिय़ारी के दिवाकर अस्पताल को लीज पर लेकर यह अवैध कारोबार चलाया जा रहा था।…

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

झालावाड़ (राजस्थान)। फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया गया है। एसआरजी अस्पताल परिसर में संचालित सहकारी उपभोक्ता भंडार के मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण किया गया। जांच में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 3 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 5 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 4 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 6 views
नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 8 views
नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 17 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट