बारामूला (जम्मू-कश्मीर)। नशा तस्करी में शामिल मेडिकल स्टोर को सील किया गया है। पुलिस और ड्रग विभाग ने नशा तस्करी के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया। जिले में एक दवा की दुकान को सील कर दिया। जांच में पता चला कि इस दुकान का संबंध नशा तस्करी के नेटवर्क से है। इसके बाद मालिक और दुकान दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
यह है मामला
नवां मोड़ इलाके में नाका चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से नशीले पदार्थ बरामद हुए। शुरुआती जांच में इस नेटवर्क से जुड़े अहम सुराग मिले। इन सुरागों के आधार पर ड्रग विभाग को शामिल किया गया। जांच में क्रेरी इलाके में स्थित मोहम्मद अशरफ वानी के नाम पर पंजीकृत मेडिकल दुकान की तलाशी ली गई।
जांच के दौरान दवा नियंत्रण नियमों के गंभीर उल्लंघन सामने आए। इसके बाद ड्रग विभाग ने दुकान को सील कर दिया। मालिक का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। मामले की जांच अभी भी जारी है। आरोपी के नेटवर्क की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।










