मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, नशीली दवाएं जब्त कर दुकान सील की

चंबा। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी के दौरान नशीली दवाएं पाई गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी दवाएं जब्त कर दुकान को सील कर दिया है। यह कार्रवई बालू में की गई है।

यह है मामला

जानकारी अनुसार विभाग को बालू में दवा विक्रेता के खिलाफ लंबे समय से नशीली दवाओं की बिक्री करने संबंधी शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोर पर दबिश दी। मौके से नशीली दवाओं के करीब 300 कैप्सूल भी बरामद किए हैं। इनके बिल मांगने पर दवा दुकानदार दिखा नहीं पाया। इसके चलते टीम ने दुकान को सील कर दिया और दवा विक्रेता को दवाइयों के बिलों समेत पूरे रिकॉर्ड के साथ कार्यालय में तलब किया है।

बताया गया कि ड्रग्स लाइसेंस अथॉरिटी धर्मशाला से अगले निर्देश मिलने तक मेडिकल स्टोर सील रहेगा। स्टेट ड्रग कंट्रोलर मनीष कपूर ने बताया कि युवाओं को नशीली दवाएं बेचने वालों पर नकेल कसी जा रही है। बालू में औचक निरीक्षण के दौरान कथित मेडिकल स्टोर को सील किया गया है।

उन्होंने बताया कि युवा पीढ़ी अब नशीली दवाओं का सेवन कर नशे की गर्त में धंसती जा रही है। नशीली दवाएं युवाओं को दवा दुकानों पर आसानी से मिल रही हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने समस्त दवा विक्रेताओं को बिना पर्ची दवाएं देने की मनाही की है। बावजूद इसके कुछ दवा दुकानदार लाभ कमाने के चक्कर में युवा पीढ़ी को नशे की गर्त में धकेल रहे हैं।

Related Posts

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 7 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 7 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 7 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 8 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 8 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 14 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए