साइकोट्रोपिक दवाइयां अवैध रूप से बेचने पर मेडिकल स्टोर सील

उधमपुर। साइकोट्रोपिक दवाइयां अवैध रूप से बेचने पर मेडिकल स्टोर को सील किया गया है। ड्रग एंड फूड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन उधमपुर और पुलिस विभाग के अधिकारियों ने यह कार्रवाई की।

यह है मामला

ड्रग एंड फूड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन उधमपुर और पुलिस की संयुक्त टीम ने दवा दुकानों का निरीक्षण किया। टीम को मेसर्स डीके मेडिकोज, एयरफोर्स रोड उधमपुर के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। यहां अवैध रूप से साइकोट्रोपिक दवाइयां बेची जा रही थी। निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर संचालक दीप कुमार के पास सीबीएस (केंद्रीकृत बिलिंग सिस्टम) के माध्यम से कोई बिक्री रिकॉर्ड नहीं मिला। इसके चलते औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 की धारा 22डी के तहत दवा दुकान को मौके पर ही सील कर दिया गया। मेडिकल स्टोर संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

ये रहे टीम में शामिल

निरीक्षण दल का नेतृत्व सहायक औषधि नियंत्रक उधमपुर रामबन संजीव कुमार गुप्ता ने किया। उनके साथ औषधि नियंत्रण अधिकारी राकेश सिंह और नरिंदर प्रवेश भी मौजूद रहे। पुलिस दल का नेतृत्व एसएचओ रघुवीर सिंह, एसआई अभिनव भट्टी और महिला कांस्टेबल सहित मौजूद पुलिस कर्मियों ने किया।

Related Posts

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 5 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 5 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 5 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 6 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 6 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 12 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए