नकली दवा के रैपर छापने वाली प्रिंटिंग यूनिट पकड़ी, दो अरेस्ट

नई दिल्ली। नकली दवा व सौंदर्य प्रसाधनों के रैपर छापने वाली प्रिंटिंग यूनिट पकड़ी है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नकली दवाओं के निर्माण एवं बिक्री की जांच में यह कार्रवाई की गई।

यह है मामला

दिल्ली पुलिस ने रामा रोड पर एक प्रिंटिंग प्रेस पर दबिश दी। यहां नकली दवाओं एवं सौंदर्य प्रसाधन उत्पादों के लिए रैपर तथा पैकेजिंग सामग्री तैयार होती मिली। दो आरोपियों अनिल रावत और राहुल अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। इस मामले में तीन आरोपियों श्रीराम, गौरव भगत और प्रमोद कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों आरोपियों ने बताया कि रावत रामा रोड पर एक प्रिंटिंग प्रेस चलाता था।

जहां से छपे हुए रैपिंग बॉक्स आरोपी श्री राम को नकली दवाओं और मरहम के निर्माण तथा बिक्री में उपयोग के लिए आपूर्ति किए जाते थे। पुलिस ने बताया कि राहुल अग्रवाल ने नकली दवाओं के लिए प्रिंटेड रैपिंग बॉक्स का ऑर्डर दिया था। आरोपी ने खाटू श्याम प्रिंटर्स दिल्ली से अवैध दवाओं के लिए मुद्रित रैपिंग बॉक्स के ऑर्डर दिए।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 6 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 6 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 7 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 6 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 8 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 16 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़