कैथल (हरियाणा)। मेडिकल स्टोर पर अवैध रूप से रखी दवाइयां जब्त की गई हैं। एंटी नारकोटिक सेल ने एक दवा दुकान पर छापेमारी की। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

यह है मामला

एंटी नारकोटिक सेल को सूचना मिली थी कि सिरटा रोड पर बिना लाइसेंस संचालित दवा दुकान की जांच की गई है। जांच के दौरान दुकान से प्रतिबंधित अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद हुई हैं। सूचना मिलते ही एएसआई जसमेर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उक्त दुकान पर अवैध रूप से दवाओं के भंडारण एवं बिक्री की शिकायत पर निरीक्षण किया गया था।

जांच के दौरान दुकान पर मौजूद राजेश कुमार से दवा विक्रय संबंधित दस्तावेज मांगे गए। वह कोई वैध लाइसेंस अथवा रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं कर सका। तलाशी के दौरान दुकान से अल्प्राजोलम की 100 टैबलेट बरामद हुई। इसके अतिरिक्त 48 एमटीपी किट सहित अन्य एलोपैथिक दवाओं को भी जब्त किया गया। ड्रग कंट्रोल ऑफिसर की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।