दवाइयों पर अब ब्रेल लेबल या ध्वनि-सक्षम क्यूआर कोड दिखाई देंगे

नई दिल्ली। दवाइयों पर अब ब्रेल लेबल या ध्वनि-सक्षम क्यूआर कोड दिखाई देंगे। इनमें आई ड्रॉप उत्पाद जल्द ही ब्रेल लेबल, आवाज सहायता से जुड़े क्यूआर कोड उनके पैकेजिंग में हो सकते हैं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने सार्वजनिक टिप्पणियां आमंत्रित की हैं। यह दृष्टिबाधित आबादी के लिए पहुंच में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह है मामला

दृष्टिबाधित मरीज़ों को दवाओं और उनकी समाप्ति तिथियों को पहचानने में दिक्कत होती है। इससे उन्हें सुरक्षित इस्तेमाल के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है। इनको दवाओं तक आसान पहुँच सुनिश्चित करने के लिए, ब्रेल लिपि में अतिरिक्त लेबलिंग संबंधी दिशानिर्देश जोड़े गए हैं। अब मोनो कार्टन पैक आकार में दवाओं के लिए शुरुआत में स्वैच्छिक रूप से लागू करने का प्रस्ताव है। यह दवा, एफएमसीजी और सौंदर्य प्रसाधन उद्योगों में सबसे आम पैकेजिंग प्रारूपों में से एक है।

निदेशालय को नेत्रहीन लोगों द्वारा दवाओं की पट्टियों को पढऩे में आने वाली समस्याओं के बारे में प्रस्ताव मिले हैं। भारतीय औषधि महानियंत्रक राजीव सिंह रघुवंशी ने जारी आदेश में कहा कि इन विशिष्ट लोगों को दवाओं का नाम/समाप्ति तिथि जानने में कठिनाई होती है। वे लोग दूसरों पर निर्भर रहते हैं। इस कारण दवाओं पर ब्रेल लिपि में लेबल लगाने का प्रावधान करने का अनुरोध किया है।

Related Posts

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

सोनामुरा (त्रिपुरा)। एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली हैं। पुलिस ने लगभग 3.45 लाख रुपये मूल्य की एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें जब्त कीं। गश्त के दौरान…

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

मुंबई। फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से अप्रूवल मिल गई है। नई खबर ने शेयर को फोकस में ला दिया है।कंपनी की अस्थमा की दवा Flovent HFA के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 8 views
एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 8 views
फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 8 views
ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 9 views
गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 10 views
CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 15 views
Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन