बैक्टीरिया संक्रमण से बचाने में नेफिथ्रोमाइसिन दवा कारगर

कानपुर। बैक्टीरिया संक्रमण से बचाने में स्वदेशी एंटीबायोटिक दवा कारगर बताई गई है। देश में अब तक की सबसे सटीक एंटीबायोटिक नेफिथ्रोमाइसिन दवा विकसित कर ली गई है। यह दवा जल्द ही बाजार में उतारी जाएगी। दवा किया गया है कि बैक्टीरियल निमोनिया से पीडि़त के लिए यह दवा संजीवनी के समान होगी।

यह दवा अब तक इस्तेमाल की जाने वाली एजिथ्रोमाइसिल की तुलना में आठ से 10 गुना असरदार होगी और इलाज में आसान व कम वक्त लेगी। कई एंटीबायोटिक का प्रयोग कर चुके बैक्टीरियल संक्रमण के मरीजों के लिए नेफिथ्रोमाइसिन प्रतिरोधी रोगजनकों के खिलाफ प्रभावी है।

वाकहार्ट लिमिटेड ने जैव प्रौद्योगिकी विभाग के तहत जैव प्रौद्योगिकी उद्योग अनुसंधान सहायता परिषद (बीआइआरएसी) के सहयोग से इसे विकसित किया है। शुरुआती तीन चरण के ट्रायल सफल रहे हैं। इनमें 97 प्रतिशत तक संतोषजनक परिणाम देखने को मिले।

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलाजी विभाग के प्रो. विकास मिश्रा के अनुसार, निमोनिया से बड़ी संख्या में बच्चे और बुजुर्ग दम तोड़ते हैं। अभी तक ऐसे इनका इलाज एंटीबायोटिक से किया जाता है। एंटीबायोटिक के अधिक लेने से अब मरीजों में दवा असर नहीं कर रही है। ऐसे में नेफिथ्रोमाइसिन निमोनिया के गंभीर मरीजों को राहत देगी। यह दवा प्रतिरोधी बैक्टीरिया के खिलाफ भारत में विकसित पहली एंटीबायोटिक है। इसे तीन दिनों तक दिन में एक बार देकर निमोनिया को काबू किया जा सकता है।

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन की विषय विशेषज्ञ समिति ने दवा के निर्माण व विपणन की मंजूरी दी है। बाजार में आने से पहले इसे भारत के औषधि महानियंत्रक की औपचारिक मंजूरी का इंतजार है।

Related Posts

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

नई दिल्ली। दवा निर्यात के नियमों में ढील दे दी गई है। इससे दवा कंपनियों को राहत मिल पाएगी। कैंसर, डायबिटीज व अन्य गंभीर रोगों की दवाएं तैयार करने में…

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 15 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 15 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 13 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 13 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार