बच्चों की किडनी फेल कर सकती हैं ये दवाएं, रहें अलर्ट

आगरा। बच्चों की किडनी के मामले में नई जानकारी सामने आई है। विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ ऐसी दवाएं हैं जिन्हें मामूली दर्द में बच्चों को देने से उनकी किडनी फेल होने का खतरा रहता है। इस मामले में अभिभावकों को सावधान रहने की जरूरत है।

इंडियन सोसाइटी ऑफ पीडियाट्रिक नेफ्रोलॉजी के सेमिनार में बताया गया कि बच्चों को मामूली दर्द होने पर दवाएं देने से उनकी किडनी खराब होने के मामले सामने आ रहे हैं। दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के पीडियाट्रिक नेफ्रोलॉजी डिवीजन के निदेशक डॉ. अभिजीत शाह ने कहा कि पीआईसीयू में भर्ती 25-30 फीसदी बच्चों में किडनी की गंभीर परेशानी मिल रही है।

बच्चों को मामूली दर्द हुआ और बिना डॉक्टरी सलाह के झट से दर्द निवारक दवा दे दी। ऐसी स्थिति में कई बार बच्चों की किडनी भी फेल हो जाती है। यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस एंड जीटीबी हॉस्पिटल दिल्ली के निदेशक प्रो. प्रेरणा बत्रा ने कहा कि समय पूर्व पैदा होने वाले, वजन कम होने और सांस लेने में दिक्कत वाले, सेप्सिस वाले शिशुओं में से 30 फीसदी में एक्यूट किडनी इंजरी प्रभावित करती है।

इससे मौत की दर बढ़ जाती है। संयोजक डॉ. समृद्धि गुप्ता ने बताया कि 5 साल से कम उम्र के किडनी फेल होने वाले बच्चों की खून की डायलिसिस आसान नहीं है।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 6 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 6 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 7 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 6 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 8 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 16 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़