इंजेक्शन वाली नौ दवाएं जांच में फेल, बाजार से दवाएं वापस मंगाई

बेंगलूरु। इंजेक्शन वाली नौ दवाएं जांच में फेल पाई गई हैं। इसके चलते ये दवाएं बाजार से वापस मंगाई गई है। बताया गया कि दूसरे राज्यों में निर्मित इंजेक्शन वाली 9 दवाओं के फेल होने के बाद राज्य सरकार ने केंद्र से इन दवाओं की बिक्री रोकने के लिए कदम उठाने की अपील की है। ये दवाएं पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में बनी हैं।

जांच रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने कर्नाटक के बाजारों से इन दवाओं को वापस लेने का आदेश दिया।
स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडूराव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा को लिखे पत्र में रोगियों के लिए संभावित जोखिमों पर प्रकाश डाला। राज्य में इन दवाओं की बिक्री रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का आह्वान किया। एक जनवरी से 16 फरवरी के बीच की गई जांच से पता चला कि दवाएं सुरक्षा मानकों पर खरी नहीं उतरतीं।

परीक्षण में ये दवाएं मिलीं फेल

  1. मेट्रोनिडाजोल इंजेक्शन : फार्मा इम्पेक्स लैबोरेटरीज, बारुईपुर, पश्चिम बंगाल
  2. डाक्लोफैनेक सोडियम इंजेक्शन : अल्फा लैबोरेटरीज, इंदौर, मध्य प्रदे
  3. डेक्सट्रोज इंजेक्शन : रुसोमा लैबोरेटरीज, इंदौर, मध्य प्रदेश
  4. मेट्रोनिडाजोल : आईएचएल लाइफसाइंसेज प्राइवेट लिमिटेड, खरगोन, मध्य प्रदेश
  5. फ्रूसेमाइड : पाकसन्स फार्मास्यूटिकल्स, बहादुरगढ़, हरियाणा
  6. पिपेरसिलिन-टैजोबैक्टम : मॉडर्न लैबोरेटरीज, इंदौर, मध्य प्रदेश
  7. कैल्शियम ग्लूकोनेट और ओन्डेनसेट्रॉन : रीगेन लैबोरेटरीज, हिसार, हरियाणा
  8. एट्रोपिन सल्फेट : मार्टिन एंड ब्राउन बायोसाइंसेज, सोलन, हिमाचल प्रदेश

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 18 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 18 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 15 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 17 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 22 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक