नशीली दवा अल्प्राजोलम टेबलेट्स की तस्करी में एक गिरफ्तार

नासिक (महाराष्ट्र)। प्रतिबंधित नशीली दवा अल्प्राजोलम टेबलेट्स की तस्करी में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पवारवाड़ी पुलिस ने तस्कर से 4 लाख रुपये कीमत की 60 हजार अल्प्राजोलम गोलियां जब्त कीं।

यह है मामला

पवारवाड़ी पुलिस ने गुप्त सूचना पर ओवाडी नाला पुल के पास मालेगांव के अकरा हजार कॉलोनी निवासी मोहम्मद अंसारी (48) को गिरफ्तार किया। अंसारी के पास एक भारी बैग मिला और बैग की तलाशी लेने पर 100 काले प्लास्टिक बैग मिले। इनमें से प्रत्येक में अल्प्राजोलम की 40 पट्टियाँ थीं और प्रत्येक पट्टी में 15 गोलियाँ यानि कुल 60 हजार गोलियाँ बरामद हुई।

पुलिस निरीक्षक एसबी पाटिल ने बताया कि आरोपी से गोलियों के स्रोत के बारे में पूछताछ की, लेकिन उसने कोई जानकारी नहीं दी। स्थानीय तौर पर कुत्ता गोली के नाम से जानी जाने वाली गोलियों को मौके पर ही जब्त कर लिया और आरोपी तस्कर अंसारी को हिरासत में ले लिया गया। फिलहाल आरोपी से पुलिस पूछताछ में जुटी है।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 12 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 18 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ