एक दवा और दाम 10 गुना ज्यादा, एनपीपीए में दर्ज कराईं आपत्तियां

नई दिल्ली। एक दवा की कीमत 10 गुना अधिक तक होने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में एनपीपीए में आपत्तियां दर्ज कराईं गई हैं। शेड्यूल ड्रग में भी पांच से दस गुना तक का लाभ कमाया जा रहा है। यह मरीजों के लिए उत्पीडऩ ही है। इस पर नेशनल ड्रग प्राइसिंग कंट्रोल अथॉरिटी (एनपीपीए) को कार्रवाई के लिए कहा गया है।

यह है मामला

आगरा के चिकित्सक और एक्टिविस्ट डॉ. संजय कुलश्रेष्ठ ने नई दिल्ली में हुई नेशनल फार्मा प्राइसिंग अथॉरिटी की बैठक में मंत्रालय के सामने आपत्तियां दर्ज कराईं। डॉ. कुलश्रेष्ठ ने दिल्ली हाईकोर्ट में जेनेरिक और ब्रांडेड दवाओं के दामों और गुणवत्ता में अंतर को लेकर जनहित याचिका दायर की हुई है।

इसमें हाईकोर्ट ने मंत्रालय के साथ बैठक के आदेश दिए थे। इसी मामले में एनपीपीए के सदस्यों महावीर सैनी, अपर्णालाल और दीपक कुमार के साथ उन्होंने बैठक में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने दवाओं की कीमतों में अनफेयर ट्रेड प्रैक्टिस पर आपत्तियां दर्ज कराई और सबूत भी दिए।

डॉ. कुलश्रेष्ठ ने कमेटी को बताया कि ड्रग प्राइसिंग कंट्रोल ऑर्डर 2013 कानून में साफ है कि रिटेलर को 16 फीसदी से ज्यादा मुनाफा लेने की इजाजत नहीं है। उन्होंने कहा कि 5000 रुपये के एमआरपी वाली दवा रिटेलर 500 रुपये दे रहे हैं। कई जगह मोनोपॉली अपनाई जा रही है। चिकित्सक की लिखी दवा पूरे शहर में सिर्फ एक दुकान पर ही मिल रही है। इसके मनमाने दाम लिए जा रहे हैं, जबकि जेनेरिक ड्रग की कीमत उससे 90 फीसदी तक कम होती है। डॉ. कुलश्रेष्ठ ने बताया कि एक ही कंपनी की एक दवा दो अलग-अलग नाम से बेची जा रही है।

एक की कीमत 600 रुपये है तो दूसरी की 3000 रुपये है। हेल्थ इंश्योरेंस वाले मरीजों के मामले में इस्तेमाल होने वाली दवाएं अलग फार्मेसी से बेची जा रही हं। ये गुणवत्ता में कम हैं, लेकिन उनकी कीमत ज्यादा वसूली जा रही है। यह प्रैक्टिस तत्काल बंद होनी चाहिए।

 

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 4 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 5 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 4 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 14 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 17 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 17 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश