अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद संचालक फरार

गोला (गोरखपुर)। अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद संचालक के फरार हो जाने का मामला प्रकाश में आया है।
जानकारी अनुसार कस्बे में गोला-कौड़ीराम रोड पर बिना बोर्ड और बैनर के दो कमरों में 10 साल से एक अस्पताल का संचालन हो रहा है। बीती रात एक प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा हुआ। पुलिस के पहुंचने से पहले ही संचालक अस्पताल का शटर गिराकर फरार हो गया।

बताया गया कि कस्बे में स्थित अस्पताल में सेमरी गांव निवासी रिंकी पत्नी विपिन गौड़ को प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के दौरान उसने एक बच्ची को जन्म दिया। अधिक रक्तस्राव होने से महिला की हालत बिगड़ गई। संचालक ने परिजनों के साथ उसे एंबुलेंस से गोरखपुर भेजकर एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां उसकी मौत हो गई।

परिजन शव लेकर घर पहुंचे और लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल में हंगामा किया। अस्पताल संचालक ने एक अन्य भर्ती महिला को जिसे जुड़वा बच्चे पैदा हुए थे, उसे बगल के नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया। इसके बाद अपने अस्पताल को बंद करके फरार हो गया। बताया जा रहा है कि इस अस्पताल में अवैध अल्ट्रासाउंट सेंटर भी संचालित किया जाता है।

Related Posts

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

सोनामुरा (त्रिपुरा)। एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली हैं। पुलिस ने लगभग 3.45 लाख रुपये मूल्य की एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें जब्त कीं। गश्त के दौरान…

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

मुंबई। फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से अप्रूवल मिल गई है। नई खबर ने शेयर को फोकस में ला दिया है।कंपनी की अस्थमा की दवा Flovent HFA के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 9 views
एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 9 views
ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 9 views
गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 11 views
CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 16 views
Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन