नशा मुक्ति केंद्रों पर नशीली दवाओं के दुरुपयोग के आरोप में मालिक गिरफ्तार

चंडीगढ़। 22 नशा मुक्ति केंद्रों में नशीली दवाओं के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। इनके मालिक चंडीगढ़ निवासी डॉ. अमित बंसल को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में ड्रग इंस्पेक्टर लुधियाना रूपप्रीत कौर को भी सह आरोपी बनाया गया है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य सतर्कता ब्यूरो के अनुसार इस संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 7-ए और आई के तहत फ्लाइंग कार्यालय में मामला दर्ज किया गया है।

यह है मामला

जानकारी मिली कि डॉ. अमित बंसल पंजाब में करीब 22 नशा मुक्ति केंद्र चला रहे हैं। यहां नशे के आदी लोगों को एडनॉक-एन 0.4 और एडनॉक-एन 2.0 (ब्यूप्रेनोर्फिन और नालोक्सोन) उपलब्ध कराया जाता है। सामने आया कि आरोपी डॉ. अमित बंसल द्वारा संचालित इन नशा मुक्ति केंद्रों में उक्त गोलियों का दुरुपयोग किया जा रहा था। इन गोलियों को बाजार में ऐसे लोगों को बेचा जा रहा था, जिनका नयाा मुक्ति केंद्र में नाम नहीं है।

इससे पहले लुधियाना में डॉ. अमित बंसल के सिमरन अस्पताल/नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारियों विदांत और कमलजीत सिंह के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज किया गया था। इन कर्मचारियों द्वारा दिए गए कबूलनामे के आधार पर उनके पास से लगभग 23 हजार नशीली गोलियां जिनकी कीमत 90 हजार रुपये है, बरामद की गईं।

ड्रग इंस्पेक्टर रूपप्रीत कौर ने निदेशक, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण पंजाब को एक अलग रिपोर्ट भेजी है। इसमें डॉ. अमित बंसल ने 610 टैबलेट की कमी के संबंध में कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए 4610 टैबलेट के बजाय 4000 टैबलेट की कमी का उल्लेख किया है। यह उनके पद के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार को दर्शाता है। मामले की गहन जांच की जा रही है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 23 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी