नशीली दवाओं की कार से तस्करी का मामला पकड़ा

सिसई (झारखंड)। नशीली दवाओं की कार से तस्करी का मामला पकड़ा गया है। सिसई पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली दवा सिरप व टेबलेट की खेप बरामद की है। वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने ऑल्टो कार से नशीली दवाओं को खपाने ले जा रहे युवक दिलशाद आलम को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कार सहित ओनेरेक्स कफ सिरप की 228 बोतले, विंसपास्मो फोर्ट की 2016 कैप्सूल व नाइट्रोसन की सौ टेबलेट जब्त की हंै।

यह है मामला

थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बरगांव से मुरगू होते हुए गुमला की ओर कार से नशीली दवाओं के ले जाने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया। बरगांव मोड़ के समीप वाहन चेकिंग में अल्टो कार ओ-आर 14एल 0822 की जांच में भारी मात्रा में नशीली दवाओं की खेप बरामद हुई। पुलिस ने बसिया रोड सिसई निवासी दिलशाद आलम को गिरफ्तार कर लिया।

औषधि निरीक्षक पूनम तिर्की द्वारा बरामद दवाओं की जांच कराई गई। बरामद की गई दवाइयां शेड्यूल एच-1केटेगरी की बताई गई हैं। इन दवाओं को फार्मासिस्ट की देखरेख में रजिस्टर्ड मेडिकल स्टोर से ही बेचा जा सकता है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 23 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी