ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की तस्करी का गिरोह पकड़ा

लखनऊ (यूपी)। ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। एसटीएफ व खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 39 लाख रुपये के ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन जब्त किए। टीम ने दो तस्करों को अरेस्ट किया है। ठाकुरगंज थाने में गिरोह के दोनों सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। आरोपी इंजेक्शन में फिनाइल मिलाकर अवैध धंधा कर रहे थे।

यह है मामला

एसटीएफ को कई दिनों से बिहार से अवैध रूप में ऑक्सीटोसीन इन्जेक्शन की तस्करी की सूचनाएं मिल रही थीं। पता चला कि कुछ लोग गिरोह बनाकर बिहार से भारी मात्रा में ऑक्सीटोसीन इन्जेक्शन मंगाकर लखनऊ एवं आस-पास के जिलों में इसकी अवैध सप्लाई करते हैं। एसटीएफ अफसरों का कहना है कि गिरोह आक्सीटोसीन इन्जेक्शन में फिनाइल का इस्तेमाल करता था। यह जनवरों सहित व इंसानों की सेहत के लिए भी बहुत घातक है। गिरोह के कुछ सदस्य ठाकुरगंज स्थित बालागंज के आदर्श नगर बरौरा हुसैन बाड़ी के एक मकान में मिलावटी दवा शीशियों में भरते थे।
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि एक गिरोह लखनऊ एवं आस-पास के जिलों में अवैध रूप से ऑक्सीजन इन्जेक्शन की सप्लाई करता है। यह लोग दिल्ली से हाई डेनिसिटी के ऑक्सीटोसीन इन्जेक्शन पार्सल के माध्यम से किसी मिनरल वाटर बताकर मंगाते हंै। जिसे आवश्यकतानुसार अपने हिसाब से अलग-अलग आकार के एम्पुल में पैक करके उसकी सप्लाई करते हैं। इस इन्जेक्शन का इस्तेमाल पशुओं के दुध निकालने, सब्जियों एवं फलों को कम समय में अधिक विकसित करने के लिए किया जाता है।
अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध रूप में ऑक्सीटोसिन इन्जेक्शन की तस्करी करने वाले गिरोह के दो सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम बालागंज आदर्श नगर बरौरा हुसैन बाड़ी निवासी शहजाद व फातिमा मस्जिद निवासी इमरान हैं। इनके पास से 221960 एमएल ऑक्सीटोसिन बरामद किया गया है। इसकी कीमत रुपए 3955327 बताई गई है।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 12 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 11 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 16 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 15 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस