आयुर्वेद में रजिस्ट्रेशन और एलोपैथी से इलाज, अवैध अस्पताल सील

मऊ (उप्र)। आयुर्वेद के नाम पर रजिस्टर्ड अस्पताल में एलोपैथी से इलाज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रिंस अस्पताल को सील कर दिया गया है।

यह है मामला

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भीटी पुल के नीचे चल रहे प्रिंस अस्पताल पर रेड की। जांच में पता चला कि इस अस्पताल का रजिस्ट्रेशन तो आयुर्वेद में हुआ है, लेकिन यहां मरीजों का इलाज ऐलोपैथी विधा से किया जाता है। फिलहाल टीम ने अस्पताल को सील कर दिया है।

स्वास्थ्य विभाग के एसीएमओ डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि उन्हें सिटी मजिस्ट्रेट से भीटी पुल के नीचे एक अस्पताल की शिकायत मिली। इस पर वह टीम के साथ प्रिंस अस्पताल पहुंचे। टीम को यहां तीन कमरों में 10 बेड का अस्पताल संचालित होता मिला। साथ ही एक महिला मरीज भी भर्ती थी। पता चला कि अस्पताल का रजिस्ट्रेशन आयुर्वेदिक विधा से है, लेकिन यहां इलाज ऐलोपैथी विधा से हो रहा है।

अस्पताल के रजस्ट्रिेशन की समय सीमा भी खत्म हो चुकी थी। नियमानुसार आयुर्वेद विधा से संचालित इस अस्पताल में सिर्फ आयुर्वेदिक की दवाइयां वितरित की जानी चाहिए, लेकिन यहां पर ऐलोपैथी विधा के तहत जांच और ऑपरेशन भी किया जा रहा था। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सतेंद्र साहू मौके पर पहुंचे और जांच के बाद अस्पताल को सील कर दिया।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 15 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 15 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 20 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक