अवैध मेडिकल स्टोर पर रेड कर 90 हजार की दवाएं जब्त

बरेली (उप्र)। अवैध मेडिकल स्टोर पर रेड कर 90 हजार की दवाएं जब्त की गई हैं। यह कार्रवाई औषधि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बल्ला कोठा गांव में बिना लाइसेंस के चल रहे मेडिकल स्टोर पर की। टीम ने मौके से करीब 90 हजार रुपये की अवैध एलोपैथिक दवाएं बरामद की और इन्हें तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया है। इसके साथ ही 10 दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

यह है मामला

औषधि निरीक्षक राजेश कुमार के अनुसार ग्राम बल्ला कोठा में एक व्यक्ति अवैध रूप से मेडिकल स्टोर चला रहा था। सूचना मिलने पर अधिकारियों ने छापेमारी की योजना बनाई और मेडिकल स्टोर की जांच शुरू की। स्टोर पर मौजूद नेकपाल पुत्र देवीलाल से जब दवाओं के क्रय-विक्रय से संबंधित अभिलेख और लाइसेंस मांगा तो वह इन्हें दिखाने में असमर्थ रहा।

स्टोर पर न तो किसी प्रकार का पंजीकरण था और न ही वहां मौजूद दवाओं के स्रोत की जानकारी दी जा सकी। स्टोर में कई तरह की एलोपैथिक दवाएं भंडारित मिलीं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 90,000 आंकी गई है। टीम ने इन दवाओं को सीज कर दिया और 10 दवाओं के सैंपल लिए हैं। इनकी जांच रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

शिमला (हिमाचल प्रदेश)। नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस…

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

मुंबई। तेल की बोतलें जब्त की हैं। गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा भारी पड़ गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने 50.35 लाख रुपये की 5,040 बोतलें जब्त की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 6 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 20 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज