फर्रुखाबाद। मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों रुपये कीमत की दवाएं सीज की गई हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। विभाग थोक लाइसेंस सत्यापन का सघन अभियान चला रहा है। इसी क्रम में औषधि निरीक्षक डॉ. परमेश द्विवेदी ने मोहल्ला सेनापति में एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा।
यह है मामला
औषधि निरीक्षक डॉ. द्विवेदी ने पहले मोहल्ला हरभगत स्थित मैसर्स संजय मेडिकल एजेंसीज का औचक निरीक्षण किया। वह स्टोर वहां संचालित नहीं मिला। आसपास के लोगों से पूछताछ पर पता चला कि यह स्टोर किसी अन्य स्थान पर चल रहा है। विस्तृत सत्यापन के बाद, मेडिकल स्टोर मोहल्ला सेनापति में संचालित पाया गया। इस पर कार्रवाई करते हुए लगभग 1 लाख रुपये मूल्य की दवाएं सीज की गईं। साथ ही, जांच के लिए चार नमूने सील कर भेजे गए हैं।
जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मामले को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। कुछ मेडिकल स्टोर नियमानुसार संचालित नहीं हो रहे हैं। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।










