कैंसर अस्पताल में भर्ती बच्चे का अंगूठा कुतर गया चूहा

जयपुर (राजस्थान)। कैंसर अस्पताल में भर्ती बच्चे का अंगूठा कुतरे जाने जा सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। सूबे के सबसे बड़े कैंसर अस्पताल में दाखिल कैंसर पीडि़त एक बच्चे के पैर के अंगूठों को चूहों ने कुतर दिया। 10 वर्षीय बच्चे के रोने पर जब परिजनों ने कंबल उठाकर देखा तो पैर के अंगूठे को चूहे खा रहे थे।

उसके अंगूठे से खून निकल रहा था। परिजन भागकर डाक्टर के पास पहुंचे तो उनके कहने पर नर्सिंग स्टाफ ने पैर में दवा लगाकर पट्टी कर दी। हैरानी की बात यह है कि कैंसर के इस बड़े सरकारी अस्पताल में इस तरह की गंभीर लापरवाही पर किसी ने गंभीरता नहीं दिखाई।

कैंसर पीडि़त बच्चे को ऑनकोलॉजी विभाग से पेडियाट्रिक विभाग में शिफ्ट किया गया था। रात को सोते हुए उसके साथ ये हादसा हुआ। स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट यानी एससीआई अस्पताल में हर तरफ़ गंदगी होने की वजह से कुत्ते, बिल्ली और चूहे घूमते रहते हैं। वहां निर्माण कार्य होने से सुरक्षाकर्मी भी नहीं लगे हैं। स्टेट कैंसर इंस्टिट्यूट के अधीक्षक डाक्टर संदीप जसूजा ने कहा कि बच्चे के चूहे काटने की सूचना मिली है। उसका इलाज किया जा रहा है। भविष्य में ऐसी घटना न हो इसके लिए पुख्ता इंतज़ाम किए जा रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले भी जुलाई 2023 में जोधपुर के एमडीएमए अस्पताल में एक मरीज़ का पैर चूहा कुतर गया था। वहीं मई 2022 में कोटा के एमबीएस अस्पताल में तो मरीज की आँख तक को चूहा कुतर दिया था।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 23 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी