ब्लीडिंग रोकने वाली दवा का सैंपल फेल, सप्लाई रोकी

बदायूं। ब्लीडिंग रोकने वाली दवा का सैंपल जांच में फेल पाया गया है। इसके चलते उक्त दवा की सप्लाई रोक दी गई है। बता दें कि प्रसव व ऑपरेशन के दौरान अधिक खून बहने पर मरीजों को मिथाइल एर्गोमेट्रिन दवा दी जाती है। जिले के ड्रग वेयर हाउस में रखी 24 हजार से ज्यादा दवाएं जांच में फेल पाई गई हैं। शासन से इन दवाओं के वितरण पर रोक लगा दी है। अब इसे वापस किया जाएगा।

यह है मामला

जिले में दवाओं की सप्लाई के लिए वितरोई में ड्रग वेयर हॉउस बना हुआ है। यहां से सीएचसी, पीएचसी व जिला अस्पताल में दवाओं की सप्लाई होती है। चार माह पहले उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाइज कॉपोरेशन की ओर से 24 हजार मिथाइल एर्गोमेट्रिन दवाएं भेजी गई थी। वहां से इनका सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिया गया। लैब से 30 अप्रैल को दवा की रिपोर्ट आई।

जांच में यह दवा मानकों पर खरी नहीं उतरी। ड्रग वेयर हॉउस के चीफ फार्मासिस्ट पंकज शंखधर ने बताया कि इस दवा की सप्लाई रोक दी है और इस दवा को वापस मंगवाया है। हालांकि अभी यह दवा जिले में सप्लाई नहीं हो सकी थी। इस वजह से मरीजों में इस्तेमाल नहीं हो सकी।

खुजली की दवा भी हो चुकी फेल

खुजली के लिए सरकारी अस्पतालों में माइक्रोनाजोल दिया जाता है। साल भर पहले यह माइक्रोनाजोल की गुणवत्ता की सरकार ने जांच कराई तो वह फेल हो गया। इसका भी वितरण नहीं किया जा सका और इस दवा को वापस भेज दिया गया।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 2 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 3 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 4 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 3 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 3 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 14 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़