श्रीनगर। सात मेडिकल स्टोर सील कर लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान का असर अब जमीन पर दिखाने लगा है। ड्रग कंट्रोल विभाग ने नौगाम इलाके में ताबड़तोड़ छापे मारी की। इस दौरान अवैध दवा कारोबार की कमर तोड़ दी। टीम ने नियमों को ताक पर रखकर चल रहे 7 मेडिकल स्टोर पर को सील कर दिया। इनमें से कुछ स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए।

यह है मामला

ड्रग विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अरीबाग से नायक बाग तक कई दुकानों का निरीक्षण किया। कई दुकान बिना लाइसेंस के चल रही थी। कहीं नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली एनआरएक्स दवाओं का कोई रिकार्ड ही नहीं था।

किस दुकान पर क्या मिला और क्या हुई कार्रवाई

1. शालीमार मेडिकेट अरीबाग: कंप्यूटर पर दवाओं का रिकॉर्ड नहीं मिला जिसके चलते दुकान सील कर दी गई।
2. नामहीन मेडिकल स्टोर: बिना किसी लाइसेंस के धड़ल्ले से दवा बेच रहा था। जिसे सील किया गया।
3. मनशा मेडिकेट अरीबाग: नशे में इस्तेमाल होने वाली दवाओं का रिकॉर्ड गायब, दुकान सील।
4. पीएमजेएवाई केंद्र: ऐसी दवाएं बरामद हुईं जिन्हें बेचने की इजाजत ही नहीं थी जिसके चलते केंद्र को सील कर दिया गया।
5. ऑल प्रॉब्लम सॉल्यूशन मेडिकल शॉप: पहले से लाइसेंस सस्पेंड था फिर भी चोरी-छिपे दवा बेचते पकड़ा गया।
6. फुरकान मेडिकल हॉल नौगाम: कोई रिकॉर्ड मेंटेन नहीं। 2 दिन के लिए सस्पेंड।
7. ए टू जेड जेनेरिक फार्मेसी नायक बाग: फार्मासिस्ट के बिना ही लोगों को दवाएं थमा रहा था। 3 दिन के लिए सस्पेंड।