प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी पकड़ी, 2 तस्कर गिरफ्तार

सोनीपत (हरियाणा)। प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी पकड़े जाने के मामले में दो तस्कर भी गिरफ्तार किए हैं। पुलिस टीम ने कुंडली-गाजियाबाद-पलवल पेरिफेरल-वे के रास्ते लाई जा रही प्रतिबंधित दवाओं की खेप पकड़ी है। साथ ही कार सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव भैरा बांकीपुर निवासी सोनू व अमित हैं।

पुलिस ने उनके कब्जे से नशे में प्रयोग होने वाली कफ सिरप की 60 शीशी के साथ प्रतिबंधित 432 गोलियां भी बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।

पुलिस ने गुप्त सूचन पर बढख़ालसा मोड़ पर नाकाबंदी की। इसी बीच कार में आए दो युवकों को रोक लिया और उनकी तलाशी ली। आरोपियों की पहचान सोनू व अमित के रूप में हुई। पुलिस ने उनके पास नशे में प्रयोग होने वाली गोलियां व कफ सिरप होने की आशंका जताई।

ड्रग कंट्रोल ऑफिसर संदीप कुमार मौके पर पहुंचे। उनके आने के बाद कार की तलाशी ली गई। कार के अंदर पिछली सीट पर रखी गत्ता पेटी से 60 कफ सिरप बरामद की गई। जिसे प्रतिबंधित किया गया है। वहीं प्रतिबंधित 432 गोलियां भी बरामद की गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। राई थाना में मुकदमा दर्ज किया गया।

Related Posts

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

शिमला (हिमाचल प्रदेश)। नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस…

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

मुंबई। तेल की बोतलें जब्त की हैं। गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा भारी पड़ गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने 50.35 लाख रुपये की 5,040 बोतलें जब्त की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 8 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 6 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 8 views
नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 8 views
नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 21 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज