नशीली दवा के चार साल से फरार तस्कर को किया गिरफ्तार

जोधपुर। नशीली दवा के फरार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आईजी विकास कुमार के नेतृत्व में जोधपुर पुलिस की साइक्लोनर टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने ऑपरेशन कलिंग के तहत पाली में एक नशे के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम अशोक सिरोही है, जो चार साल से फरार था।

साइक्लोनर टीम को खुफिया जानकारी मिली थी और उन्होंने उसे पकडऩे के लिए योजना बनाई। अशोक सिरोही को बस में सवार होकर पुणे से पाली आते समय टीम ने पीछा कर रोका और गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी श्रीगंगानगर जिले में नशीली गोलियों की सप्लाई के मामले में पिछले 4 साल से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर बीस हजार का इनाम भी घोषित था। आरोपी अपना नाम बदलकर फर्जी नाम से बस का टिकट बनवाकर जोधपुर लौट रहा था और इसी दौरान बीच रास्ते में पकड़ा गया।

आईजी विकास कुमार ने बताया कि परचून की दुकान खोलने के लिए आरोपी को पैसे की जरूरत थी। आरोपी गांव में पैसे लेने के लिए विक्रम नाम से प्राइवेट एजेंसी की बस में टिकट बुक कराकर पुणे से चढ़ा। साइक्लोनर सेल को भी उसके जोधपुर आने को लेकर इनपुट मिला था। इस पर टीम ने सडक़, रेल और वायु तीनों मार्गों के सूत्रों पर नजर रखनी शुरू कर दी। आरोपी जैसे ही प्राइवेट बस में पाली से जोधपुर के बीच में पहुंचा तो टीम ने बस रुकवाकर आरोपी को पकड़ लिया।

 

Related Posts

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

शिमला (हिमाचल प्रदेश)। नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस…

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

मुंबई। तेल की बोतलें जब्त की हैं। गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा भारी पड़ गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने 50.35 लाख रुपये की 5,040 बोतलें जब्त की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 5 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 5 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 4 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 5 views
नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 5 views
नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 18 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज