नशीले कफ सिरप की पार्सल कंटेनर में तस्करी पकड़ी, एक गिरफ्तार

नवादा (बिहार)। नशीले कफ सिरप की पार्सल कंटेनर में तस्करी किए जाने का मामला पकड़ में आया है। आरोपी तस्कर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी कंटेनर ड्राइवर उमेश यादव जमुई जिले का रहने वाला है और वह यह सिरप रांची से मधेपुरा ले जा रहा था।

यह हे मामला

मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम को नशीले पदार्थों की तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने रजौली चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच शुरू की। टीम ने चेकिंग के दौरान एक पार्सल कंटेनर को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी में कंटेनर से भारी मात्रा में नशीला कफ सिरप बरामद हुआ।

पूछताछ में कंटेनर ड्राइवर उमेश ने बताया कि उसने यह खेप रांची के लालपुर से लोड की थी और उसे मधेपुरा पहुंचाना था। वह जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के लुसिधानी गांव का रहने वाला है।

3450 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद

नवादा के मद्य निषेध अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि रजौली चेकपोस्ट के रास्ते मादक पदार्थ की खेप लाए जाने की सूचना पर चेकपोस्ट की टीम को अलर्ट किया था। कंटेनर से 3450 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद की है। कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में एफआईआर दर्ज कर फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 23 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी