नशीली ट्रामाडोल टेबलेट्स की बस के जरिए तस्करी, 24 हजार गोलियां जब्त

जोधपुर (राजस्थान)। नशीली ट्रामाडोल टेबलेट्स की बस में पार्सल के जरिए तस्करी का मामला पकड़ में आया है। यह कार्रवाई दिल्ली से आई सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स की टीम ने की। टीम ने बस से 24 हजार नशीली टेबलेट बरामद की हैं। वहीं, जिले के बालेसर कस्बे में एक दवा दुकानदार को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों के आरोपियों को टीम अपने साथ दिल्ली ले गई है।

यह है मामला

एनसीबी की टीम को सूचना मिली थी कि एक निजी यात्री बस में अवैध रूप से भारी मात्रा में नशीली दवाइयां तस्करी कर ले जाई जा रही हैं। सूचना के तहत टीम जोधपुर पहुंची और बताई गई बस को रुकवाकर जांच की।

बस की जांच में यात्री लगेज वाले हिस्से में एक बॉक्स मिला। इस बॉक्स की जांच करने पर 24 हजार ट्रामाडोल टेबलेट बरामद हुई। इतनी मात्रा में इस दवा के खरीद और बेचने की जांच को लेकर टीम आरोपी को अपने साथ दिल्ली ले गई है।

मेडिकल स्टोर पर रेड

वहीं, एनसीबी टीम ने गोपनीय सूचना पर कस्बे के मस्जिद रोड स्थित गाजणाराय मेडिकल स्टोर पर दबिश दी। यहां से काफी मात्रा में अवैध नशीली दवाइयां बरामद हुई। टीम ने आरोपी दुकानदार अजयपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। एनसीबी की टीम अजयपाल को अपने साथ दिल्ली ले गई और दवा दुकान को बंद करवा दिया गया है।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 3 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 4 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 3 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 12 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए