नशीली दवा की तस्करी में तीन तस्कर अरेस्ट किए

ठूठीबारी (निचलौल)। नशीली दवा की तस्करी में तीन तस्कर अरेस्ट किए गए हैं। भारत-नेपाल सीमा पर नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान जारी है। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और ठूठीबारी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान भारी मात्रा में नशीली दवाओं के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

यह है मामला

सूचना मिली थी कि तीन व्यक्ति दो मोटरसाइकिलों पर नशीली दवाएं लेकर नेपाल भेजने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर एक विशेष गश्ती दल का गठन किया गया।

टीम ने राजावाड़ी पुल के आगे बांध के बगल स्थित बगीचे में छापेमारी की। यह स्थान सीमा स्तम्भ संख्या-506 से लगभग 400 मीटर की दूरी पर स्थित है। टीम ने तीन संदिग्ध व्यक्तियों को घेरकर पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से ऑनरेक्स कोडीन सिरप की 58 बोतलें मिली। वहीं, डायजेपाम, ब्यूप्रेनरफिन और प्रमैथेजिन के कुल 413 इंजेक्शन भी मिले। इनके अलावा नाइट्रावेट-10 टैबलेट के 161 नग तथा विभिन्न ब्रांड की लगभग 2,454 नशीली कैप्सूल बरामद की गईं।

इसके अतिरिक्त 2,83,030 नेपाली मुद्रा, 2,960 भारतीय मुद्रा और दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की गईं। गिरफ्तार आरोपियों को बरामद नशीली दवाओं, इंजेक्शनों, नकदी और वाहनों सहित संबंधित पुलिस थाने को सौंप दिया है।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 13 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 13 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 11 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 11 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 14 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट