नशीली दवा की तस्करी में तीन तस्कर गिरफ्तार

जोगबनी, अररिया (बिहार)। नशीली दवा की तस्करी में तीन तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। एसएसबी 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने नशीली दवाओं की तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम की।

यह है मामला

बाह्य सीमा चौकी सी समवाय जोगबनी की टीम को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर जोगबनी के महेश्वरी रेलवे ढाला के नजदीक भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 179/2 के पास कार्रवाई की गई। यह जगह भारत सीमा के अंदर एक किलोमीटर पर स्थित है। नशीली दवाओं की खेप को भारत से नेपाल ले जाया जा रहा था, जिसे जब्त कर लिया गया।

जब्त नशीली दवाओं में कोडीनयुक्त स्कफ कफ सिरप 207 बोतल, सिमडेक्स प्लस की 384 टैबलेट, नाइट्राजेपाम आईपी 10 मि.ग्रा. की 300 टैबलेट शामिल हैं। इसके अलावा एक हीरो एक्सट्रीम मोटरसाइकिल व एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। आरोपी तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। यह संयुक्त कार्रवाई एसएसबी व जोगबनी पुलिस की टीम ने की। कागजी प्रक्रिया के बाद तीनों आरोपियों को जोगबनी थाना को सौंप दिया गया। फिलहाल इस मामले में कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Posts

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

सोनामुरा (त्रिपुरा)। एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली हैं। पुलिस ने लगभग 3.45 लाख रुपये मूल्य की एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें जब्त कीं। गश्त के दौरान…

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

मुंबई। फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से अप्रूवल मिल गई है। नई खबर ने शेयर को फोकस में ला दिया है।कंपनी की अस्थमा की दवा Flovent HFA के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 5 views
एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 5 views
फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 6 views
ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 6 views
गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 7 views
CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 13 views
Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन