टूथपेस्ट, साबुन और शैंपू पर लाल-हरा निशान लगाना जरूरी

नई दिल्ली। टूथपेस्ट, साबुन और शैंपू पर लाल-हरा निशान लगाना जरूरी हो गया है। केंद्र सरकार ने टॉयलेटरीज के पैकेट पर हरा या लाल/भूरा बिंदु लगाना अनिवार्य कर दिया है। शाकाहारी सामग्री वाले प्रोडक्ट पर हरा निशान लगाना जरूरी रहेगा। मांसाहारी सामग्री वाले प्रोडक्ट पर लाल या भूरा डॉट लगाना होगा। यह निशान पैकेट के मुख्य डिस्प्ले पैनल के ऊपरी हिस्से में लगाया जाएगा।

अब ग्राहकों को ये पहचानना आसान होगा कि सामान वेज है या नॉनवेज। सरकार ने इन सामान की पैकेजिंग के लिए कलर कोडिंग अनिवार्य कर दी है। सरकार ने इस बारे में नियमों में बदलाव किया है। इसका नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। नए नियम सोमवार यानि 21 सितंबर से लागू हो गए हैं।

लेबलिंग से जुड़े नियमों में बदलाव

केंद्र सरकार ने इन प्रोडक्ट्स की लेबलिंग से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। इसके लिए लीगल मेट्रोलॉजी रूल्स, 2011 में बदलाव किया है। अब यह निशान पैकेज के मुख्य डिस्प्ले पैनल के सबसे ऊपर होना चाहिए। इस बदलाव में खास तौर पर साबुन, शैम्पू, टूथपेस्ट, दूसरे कॉस्मेटिक्स और टॉयलेटरीज को शामिल किया गया है। सरकार के इस फैसले के बाद कंपनियों को अपने प्रोडक्ट्स की पुरानी पैकेजिंग में बदलाव करना होगा। नई सप्लाई में पैकेजिंग पर ही ग्राहकों को प्रोडक्ट के वेज और नॉनवेज होने का पता चल जाएगा। शुरुआती दिनों में कंपनियों को इसमें कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि लॉन्ग टर्म में उनकों फायदा होगा।

खरीदारी करते समय कैसे करें पहचान ?

अब साबुन, शैंपू, टूथपेस्ट या कॉस्मेटिक्स खरीदते समय पैकेट के मुख्य डिस्प्ले पैनल के ऊपरी हिस्से पर ग्राहक अब जरूर देखें। वहां दिया गया हरा, लाल-भूरा संकेत प्रोडक्ट के वेज और नॉनवेज होने के बारे में बताएगा। दूसरी जरूरी जानकारी के लिए ग्राहकों को लंबी सूची या जरूरी लेबल ही पढ़ने पड़ेंगे।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 7 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 7 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 8 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 7 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 17 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़