मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, एक्सपायर और सैंपल दवाएं जब्त कीं

हैदराबाद। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर एक्सपायर और सैंपल दवाएं जब्त की गई हैं। यह कार्रवाई तेलंगाना राज्य औषधि नियंत्रण प्रशासन ने हैदराबाद के तरनाका में कंदर डायबिटिक सेंटर के परिसर में स्थित खुदरा दुकान कंदर मेडिकल्स पर की। दुकान में अवैध रूप से स्टॉक किए गए चिकित्सक के सैंपल और 55,000 रुपये की एक्सपायर हो चुकी दवाएँ जब्त कीं।

यह है मामला

टीएसडीसीए के अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर कंदर मेडिकल्स पर छापा मारा और चिकित्सक के सैंपल बरामद किए। ये सैंपल दवा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को वितरित करने के लिए बनाए जाते हैं और उन्हें अपने मरीजों को मुफ्त दिया जाता है। इनकी बिक्री नहीं की जा सकती हैं।

टीम ने एक्सपायर हो चुकी छह तरह की दवाएँ और एक संस्थागत आपूर्ति वाली दवा जब्त की। इनकी कुल कीमत 55,000 रुपये बताई गई है। टीएसडीसीए के महानिदेशक, वी बी कमलासन रेड्डी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि आम जनता आवासीय, वाणिज्यिक या औद्योगिक क्षेत्रों में मादक दवाओं और मन:प्रभावी पदार्थों सहित दवाओं से संबंधित संदिग्ध विनिर्माण गतिविधि की रिपोर्ट कर सकती है। इसके अलावा दवाओं से संबंधित अवैध गतिविधियों के बारे में कोई भी टीएसडीसीए टोल-फ्री नंबर 1800-599-6969 पर शिकायत दे सकता है।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 9 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 17 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 23 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 21 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश