ड्रग स्टोर अग्रवाल ब्रदर्स से लिए दो दवाओं के सैंपल फेल

कानपुर (उप्र)। ड्रग स्टोर अग्रवाल ब्रदर्स से लिए दो दवाओं के सैंपल जांच में फेल मिले हैं। दवाओं के सैंपल बिरहाना रोड व कोपरगंज स्थित अग्रवाल ब्रदर्स से लिए गए थे। राजकीय प्रयोगशाला से आई रिपोर्ट में उनकी दो दवाओं में सॉल्ट कम मिला।

अग्रवाल ब्रदर्स के यहां टीम ने जुलाई 2025 को छापा मारा था। यहां से 10 से 12 तरह की दवाओं के नमूने लिए थे। ड्रग इंस्पेक्टर ओमपाल सिंह ने बताया कि अग्रवाल ब्रदर्स के सैंपल की रिपोर्ट आ गई है। दो तरह की दवाओं के नमूने फेल पाए गए हैं। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के साथ ही इनका लाइसेंस भी कैंसिल हुआ है। अग्रवाल ब्रदर्स के यहां जुलाई में ड्रग विभाग की टीम ने नशीली दवाओं के शक में छापा मारा था। यहां से एकत्रित सैंपल की जांच रिपोर्ट अब आई है।

वहीं, इसके बाद अक्तूबर में भी टीम ने छापा मारा। यहां बिक रही नशीली दवाओं का लेखाजोखा न दे पाने पर नशीली दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी। दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए समय दिया था। दस्तावेज उपलब्ध न कराने पर आयुक्त डॉ. रोशन जैकब ने अपनी टीम के साथ यहां छापा मारा। काफी मात्रा में नशीली दवाओं के साथ ही एक्सपायरी दवाएं भी मिलीं। संचालक ने कंप्यूटर भी हटा दिया था। इस पर आयुक्त ने तुरंत एफआईआर कराने के निर्देश दिए। अब इनकी दवाओं के सैंपल भी जांच में फेल हुए हैं। ड्रग इंस्पेक्टर के मुताबिक इन पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

  • By admin
  • October 19, 2026
  • 13 views
हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 23 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 17 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 14 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 24 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 25 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए