भ्रष्ट ड्रग कंट्रोलर की 2.58 करोड़ की संपत्ति कुर्क

शिमला (हिमाचल प्रदेश)। भ्रष्ट ड्रग कंट्रोलर की 2.58 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व सहायक औषधि नियंत्रक निशांत सरीन और उनकी सहयोगी कोमल खन्ना के खिलाफ कार्रवाई की है। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में दोनों की कुल 2.58 करोड़ की दो अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क कर लिया। इनमें हरियाणा के पंचकूला में एक लग्जरी फ्लैट और शिमला में एक घर शामिल है।

आरोप है कि उन्होंने नाहन, बद्दी और सोलन में ड्रग इंस्पेक्टर व असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर के पद पर रहते हुए दवा कंपनियों से लाखों की रिश्वत ली। वे फार्मा कंपनियों को धमकाते थे। कहते थे कि अगर पैसा नहीं दिया तो उनकी फैक्ट्री सील कर देंगे या लाइसेंस रद्द कर देंगे। इसी डर से कई कंपनियों को कोमल खन्ना की दो फर्मों जेनिया फार्मास्यूटिकल्स और निया फार्मा के साथ घाटे का सौदा करने को मजबूर होना पड़ा।

जांच में पता चला कि रिश्वत के इन पैसों को फ्लैट, घर, एफडी और गहनों-गाडिय़ों में लगाया गया। कोमल खन्ना ने तो एक कंपनी की पार्टनरशिप में अपना हिस्सा 50 फीसदी से बढ़ाकर 95 फीसदी तक कर लिया। इसके पीछे निशांत सरीन के सरकारी पद का दबाव था।

निशांत सरीन को 2021 में ही रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया गया था। उसके बाद आय से अधिक संपत्ति का भी मामला दर्ज हुआ। इसमें 1.66 करोड़ से ज्यादा की अवैध कमाई की गई थी। हरियाणा पुलिस ने भी 2022 में दोनों के खिलाफ जबरन वसूली और धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। निशांत सरीन को ईडी ने 9 अक्टूबर 2025 को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था और अभी वह जेल में है।

Related Posts

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

मोतिहारी (बिहार)। ‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी गई है। दिखने में बिल्कुल दवा जैसी, लेकिन अंदर मौत का सामान! भारत-नेपाल सीमा के महुआवा थाना की पुलिस ने ऐसी जहरीली खेप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 1 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 1 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 2 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 1 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 11 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 9 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा